कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के आवाहन पर किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपक बाजपेई अपने साथियों के साथ शांतिपूर्वक किसानों के समर्थन में पैदल मार्च में शामिल होने लखनऊ जा रहे थे जिन्हें एलआरपी चौराहे पर पुलिस ने बलपूर्वक गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद वरिष्ठ नेता दीपक बाजपेई ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा किसान विरोधी बिल तानाशाही रवैया से पास किया जा रहा है जिसे कांग्रेस पार्टी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी इसी काले कानून के विरोध में हम लोग मा.प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में मा. प्रियंका गांधी जी के निर्देश पर लखनऊ पैदल मार्च में शामिल होने जा रहे थे लेकिन जिला प्रशासन ने अपने तानाशाही रवैया से हम लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
किसान कांग्रेस के सह प्रभारी लखनऊ मंडल देवेंद्र कुमार पंकज ने कहा कि भाजपा सरकार कांग्रेस से डरी हुई है इसीलिए हम लोगों की गलत तरीके से गिरफ्तारी करवाई जा रही है भाजपा की कथनी और करनी में हमेशा अंतर रहा है भाजपा चुनाव के दौरान देश की जनता को सपने दिखाती है और बाद में उन्हें लूटने का काम करती हैं भाजपा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली हुई है भाजपा देश को नहीं अडानी और अंबानी को मजबूत कर रही है देश के महत्वपूर्ण सरकारी संस्थाओं को अदानी अंबानी के हवाले करने के बाद अब किसानों को भी अदानी अंबानी के हवाले करने का प्लान बनाया जा रहा है लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसा कभी नहीं होने देगी कांग्रेस पार्टी अंतिम सांस तक किसानों के लिए संघर्ष करेगी। कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पूरे देश के किसानों का कर्जा माफ किया था और भाजपा सरकार पूरे देश के किसानों को लूटने का काम कर रही है।