लखनऊ:पूरी दुनिया मे मशहूर शिया धर्मगुरु मौलाना डॉक्टर कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात 10:00 बजे एरा मेडिकल कॉलेज में इंतकाल हो गया। इन्तेक़ाल की ख़बर से पूरे दुनिया के कोने कोने में उनके चाहने वालों की आंखे नम हो गयी डॉक्टर कल्बे सादिक ने अपनी पूरी जिंदगी में लोगों को अच्छी एजुकेशन से जोड़ने की हमेशा कोशिश की और लाखों गरीब, बेसहारा, मासूम बच्चों को मुफ्त में शिक्षा उपलब्ध कराई। कल्बे सादिक़ ने दुनिया मे एकता का मैसेज लोगों में दिया।बता दे डॉ कल्बे सादिक एक लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे । डॉक्टर कल्बे जवाद साहब की लोकप्रियता इतनी थी कि देश विदेश के लोग उन्हें बुलाने के लिए बेताब हुआ करते थे। कल्बे सादिक़ साहब के नमाज़ जनाज़े में शिया सुन्नी समुदाय के साथ ही हर धर्म के उन्हें चाहने वालों का तांता लगा रहा वैसे तो डॉक्टर कल्बे सादिक के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया शायद अब तक किसी ने किए हो।
इसके साथ ही मौलाना कल्बे सादिक़ ने शिक्षा के साथ ही हर ज़रूरतमंद की मदद करके दुनिया मे एक मिसाल कायम कर दी जो कि लोगों के सामने है।
यहां तक की देश के सभी राजनीतिक नेताओं ने ट्वीट कर कल्बे सादिक़ के इंतेक़ाल पर शोक व्यक्त किया है।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कल्बे सादिक़ के इन्तेक़ाल पर शोक व्यक्त कर ट्वीट कर उन्हें याद किया।
Grieved by the passing away of Kalbe Sadiq, a respected Islamic theologist. He was known for his candour and appreciated for his philanthropy which helped innumerable needy children. His contribution will be cherished. My condolences to his family members and countless followers
— President of India (@rashtrapatibhvn) November 25, 2020
बता दे इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने डॉक्टर कल्बे सादिक़ के निधन पर ट्वीट कर श्रधांजलि अर्पित की।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।
— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020
इसके साथ ही राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया है।
डॉ मौलाना कल्बे सादिक़ साहब के निधन की ख़बर दुखद है। एक परोपकारी व्यक्ति होने के साथ, वह एक विद्वान समाज सुधारक भी थे। उन्होंने विभिन्न समुदायों के बीच भाईचारे को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2020
उनके परिवार, दोस्तों और अनुयायियों के प्रति मेरी संवेदना।
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ट्वीट कर अपनी और कल्बे सादिक़ की एक फ़ोटो शेयर अपने ग़म का इज़हार किया है।
Extremely sad to hear that Janab Kalbe Sadiq Sb has passed away. He was a leading light for the Shia community and also the Vice President of the Muslim Personal Law Board. My sincere condolences to the family and all his well wishers. pic.twitter.com/XCW3h1VXfX
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 25, 2020
वही राजनाथ सिंह ने कल्बे सादिक़ के निधन पर ट्वीट कर परिवार वालों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
भारत के जाने माने शिया धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक का निधन बेहद दुःखद है। वे ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे और हमेशा समाज में भाईचारे को मज़बूत करने पर बल दिया। वे एक नेक और अज़ीम शख़्सियत थे। मैं उनके परिवार और चाहने वालों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) November 25, 2020
साथ ही डॉक्टर दिनेश शर्मा ने भी ट्वीट कर श्रधांजलि अर्पित करी है।
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और धर्मगुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन का दुखद समाचार मिला। उन्होंने हमेशा गंगा जमुनी तहजीब को मजबूत करने और समाज में भाईचारा बनाए रखने के लिए काम किया। pic.twitter.com/NFef6QfmvN
— Dr Dinesh Sharma BJP (@drdineshbjp) November 25, 2020
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन ने भी ट्वीट कर कल्बे सादिक़ के कामों को याद किया।
गंगा जमनी तहज़ीब की पहचान आल इण्डिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के नायब सदर और महान विचारक,विश्व विख्यात मौलाना डा.कल्बे सादिक साहब का इंतक़ाल एक युग का अंत है, विनम्र श्र्धांजलि.......मौला उन्हें सुकून अता करे. ओम् शांति.RIP. pic.twitter.com/NU0ELNXIVW
— Acharya Pramod (@AcharyaPramodk) November 25, 2020