भिंड|चुनाव आयोग के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गई है| भिंड कलेक्टर टी इलैया राजा और जिले के एसपी अनिल सिंह को हटा दिया गया है| साथ ही जिले के 19 अधिकारी को भी हटा दिया गया है| मध्य प्रदेश में दो सीटों पर होने वाले उपचुनावों में उपयोग होने वाली वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी पर प्रदेश भर में हंगामा मच गया है| कांग्रेस ने मामले की शिकायत चुनाव आयोग से भी की है|
ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं|
ज्ञात हो कि शुक्रवार को वीवीपीएटी मशीन के डेमो के दौरान मशीन से बटन दबाने पर कमल की पर्ची निकलने के बाद कुछ पत्रकारों ने मुद्दा उठाया था कि पहली बार कमल क्यों आया| जिसके बाद मामला गर्माया हुआ है| मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने इस बीच पत्रकारों को जेल में बैठाने की धमकी भी दी थी जिसका वीडियो वायरल हो गया था| हालांकि शनिवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी सफाई पेश की है|
मुख्य निर्वाचन अधिकारी सलीना सिंह ने वीवीपीएटी मशीन में गड़बड़ी पर सफाई दी है| उन्होंने कहा सब ठीक है| वीवीपेट निष्पक्ष है| सलीना सिंह ने कहा वीवीपेट निष्पक्ष है, मशीन टेम्पर नहीं हो सकती| कल अटेर विधानसभा क्षेत्र में मशीन का केवल डेमो हुआ था| मॉकपोल अलग से होगा| मशीनें ठीक ठाक है इनसे छेड़छाड़ नहीं हो सकती| उन्होंने कहा मामले को चुनाव आयोग ने संज्ञान में लिया है हमने इसकी जानकारी भेजी है| मामले में नेता प्रतिपक्ष सहित कई कांग्रेसी नेताओं ने चुनाव आयोग से निष्पक्ष चुनाव कराने और मशीनों की जांच कराने की मांग की है| मामला चुनाव आयोग के संज्ञान में है|