Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Homeउत्तर प्रदेश18 दिन तक सहारनपुर जलने के बाद, अब जागी योगी सरकार ने...

18 दिन तक सहारनपुर जलने के बाद, अब जागी योगी सरकार ने SSP और DM हटाए V.o.H News

सहारनपुर। सहारनपुर जिले के शब्बीरपुर गांव में 5 मई को शुरू हुई हिंसा को आज 18 दिन बीत चुके हैं लेकिन वहां के हालात जस के तस बने हुए हैं। कल 23 मई को बीएसपी सुप्रीमो मायावती के दौरे के बाद ठाकुरों ने दलितों पर फिर से हमला बोल दिया था। जिसके बाद दो व्यक्तियों की मौत हो गई। हिंसा के बाद अब भी वहां तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच योगी सरकार ने आज 18 दिन बाद सहारनपुर के एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे और डीएम एनपी सिंह को हटा दिया है। गौरतलब है कि आज शाम को ही बसपा के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सहारनपुर में हुई हिंसा के सम्बन्ध में सख्त कारवाई करने के लिए मुलाकात की। 

 

 

खबर के अनुसार, योगी सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिंसा पर नियंत्रण पाने में असफल रहे डीएम एनपी सिंह, एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे, एसडीएम और सीओ को उनके पद से हटा दिया है। खबरों की मानें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में डीजीपी को भी कड़ी फटकार लगाई है। वहीं बुधवार को भी शहर के जनकपुरी में जनता रोड पर एक शख्स को गोली मार दी गई। बड़गांव में भी दो लोगों को नकाबपोशों ने गोली मारी। 

 

योगी सरकार ने सहारनपुर के एसएसपी सुभाष चंद्र दुबे के स्थान पर एसएसपी मुज़फ्फरनगर बबलू कुमार को सहारनपुर में कैम्प करने के लिए कहा है। आसपास के जिलों से बुलाई गई पीआरवी वैन का इंचार्ज भी बबलू कुमार को बनाया गया है। 

 

सहारनपुर में नए एसएसपी की तैनाती तक बबलू कुमार ही सहारनपुर की ज़िम्मेदारी संभालेंगे। हालांकि उन्हें औपचारिक चार्ज नहीं दिया गया है। साथ ही सहारनपुर के जिलाधिकारी एनपी सिंह को भी हटा दिया गया है। अभी उनके स्थान पर किसी दूसरे अधिकारी का नाम सामने नहीं आया है।

 

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में घटी घटना पर सफाई देते हुए इसे दुःखद और दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। योगी आदित्यनाथ ने घटना में मृत युवक के प्रति शोक संवेदना प्रकट की है। योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि इस घटना के दोषी व्यक्तियों को चिन्ह्ति कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में जो लापरवाही घटित हुई है, उससे संबंधित अधिकारियों को दंडित किया जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments