Sunday, September 24, 2023
No menu items!
Homeपंजाबबलात्कारी बाबा राम रहीम के डेरे में दफन हैं दर्जनों लाशें, खुदाई...

बलात्कारी बाबा राम रहीम के डेरे में दफन हैं दर्जनों लाशें, खुदाई करेंगे तो कंकाल निकलेंगे: बाबा का ड्राइवर

यहाँ क्लिक करके हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

चंडीगढ़। दो साध्वियों के साथ रेप के मामले में दोषी ठहराया जा चुके राम रहीम पर मर्डर के भी आरोप हैं। सीबीआई के मुख्य गवाह ने आरोप लगाए हैं कि राम रहीम ने कई मर्डर करवाए हैं। इसकी भनक किसी को ना लगे इसके लिए लाशें डेरे के अंदर ही दफना दी गईं।

 

सीबीआई के मुख्य गवाह खट्टा सिंह ने बताया कि अगर डेरा परिसरों की जांच की जाए तो जमीन से कई कंकाल निकल सकते हैं। इस बीच, रेप पीड़िताओं के वकीलों ने कहा है कि डेरा प्रमुख पर रेप के 48 केस हैं। हम उसकी सजा बढ़वाने के लिए अपील करेंगे। राम रहीम इसलिए उम्र कैद की सजा बच गया क्योंकि उस पर पॉक्सो एक्ट नहीं लगा।

 

राम रहीम के खिलाफ जितने भी केस चल रहे हैं, उनमें खट्टा सिंह मुख्य गवाह है। साध्वी रेप केस में भी उसकी गवाही अहम रही है। जब खट्टा सिंह डेरा चीफ के ड्राइवर थे तो वह वही वक्त था जब साध्वियों के रेप की घटना सामने आई थी। यह वही वक्त था जब रेप केस की जांच हो ही रही थी। उसी दौरान 10 जुलाई 2002 को डेरे के मैनेजर रहे रणजीत की हत्या हो गई। खट्टा सिंह 2002 के आसपास डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख राम रहीम के ड्राइवर रहे हैं।

 

डेरे को शक था कि रणजीत ने बहन से चिट्ठी लिखाई है। उसी साल रेप केस की खबरें छापने वाले लोकल अखबार के संपादक रामचंद्र छत्रपति की भी हत्या कर दी गई। 9 साल राम रहीम के ड्राइवर रहे सीबीआई के मुख्य गवाह खट्‌टा सिंह का दावा है कि सिरसा डेरे में राम रहीम के इशारे पर कई हत्याएं की गईं। इनमें गोरा सिंह नामक एक लड़का भी था, जिसे गोली मारने के बाद उसकी लाश डेरे के अंदर ही जला दी गई थी। डेरामुखी ने इसकी भनक तक किसी को नहीं लगने दी थी।

 

खट्टा सिंह का दावा है कि कत्ल के बाद कई लोगों के शव डेरा परिसर में दबा दिए जाते थे तो कुछ लाशों को साथ लगती नहर में बहा दिया जाता था। खट्‌टा सिंह ने कहा कि इन सारी बातों की जानकारी होने के बावजूद हरियाणा पुलिस कार्रवाई तो दूर, शिकायत लेकर आने वालों को ही डरा-धमकाकर वापस भेज देती थी।

 

खट्टा सिंह ने बताया कि गोरा सिंह के कत्ल से पहले बाकायदा उसकी चिता तैयार की गई थी। फिर उसे चिता के पास बुलाकर पहले गोली मारी और बाद में उसके शरीर को चिता पर फेंककर आग लगा दी। जब कुछ लोगों ने शोर मचाया कि लड़के को आग लग गई है तो डेरामुखी के गुर्गे चिता पर पानी डालने की जगह उसके चारों तरफ पानी फेंकते रहे।

 

सिंह के मुताबिक, जब गोरा सिंह के भाई को खबर लगी तो पहले उसे डराया-धमकाया गया और बाद में महंगी गाड़ी देकर खरीद लिया गया। डेरे में फकीर चंद नामक व्यक्ति का भी कत्ल किया गया। अगर डेरे की जांच की जाए तो जमीन से कई कंकाल निकल सकते हैं।

 

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम उम्रकैद की सजा से बच गया। पीड़ित साध्वियों के वकील उत्सव बैंस का कहना है कि डेरा प्रमुख की सजा बढ़वाने के लिए वह जल्द ही कोर्ट में दो अपील डालेंगे। उन्होंने कहा कि एक सजा बढ़वाने के लिए और दूसरा रेप केस के मामलों की जांच जारी रखने के लिए। उत्सव का कहना है कि राम रहीम के महिलाओं से रेप के 48 से ज्यादा मामले और हैं। इनमें से विक्टिम मार दी गई हैं और कइयों को जान से मारने की धमकी दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments