Sunday, September 24, 2023
No menu items!
Homeउत्तर प्रदेशHardoi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों का हुआ मंगलगान, किया गया सम्मान

Hardoi: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर नारियों का हुआ मंगलगान, किया गया सम्मान

  • शिक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं का किया गया सम्मान

हरदोई (आशीष सिंह): महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति के अन्तर्गत रसखान प्रेक्षागृह में जिला प्रशासन द्वारा आयोजित मेगा इवेंट ‘अनंता‘ कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक शाहाबाद रजनी तिवारी, भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष अलका गुप्ता, जिलाधिकारी अविनाश कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलि कर किया।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए  विधायक ने कहा कि महिलायें अपने को अबला न समझे और समाज की मुख्य धारा से जुड़े।  विधायक ने जनपद की महिलाओं को समूह आदि के माध्यम से आगे बढ़ाने पर जिलाधिकारी सहित अन्य विभागों को बधाई दी।

जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने मिशन शक्ति के अर्न्तगत जनपद की महिलाओं की उपलब्धियों के बारे में अवगत कराते हुए कहा कि इस अभियान के प्रथम चरण में कुल 6,42,101 व्यक्तियों को जिनमें 2,89,961 पुरूष एवं 3,51,624 महिलाओं को विभिन्न विभागों के कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया तथा प्रशासन की पाठशाला के माध्यम से महिलाओं व बालिकाओं को उनके अधिकार, विशेष सुरक्षा नम्बरों, गुड टच एवं बैड टच के बार में विस्तार से जानकारी देकर सशक्त बनाया गया।।

कार्यक्रम में  हाई स्कूल व इण्टर मीडियट की 20 मेधावी छात्राओं, 02 शिक्षिकाओं, नगर पालिका व जिला पंचायत राज विभाग की 2-2 महिला सफाईकर्मी, 02 पुलिसकर्मी, 02 चिकित्सा विभाग, 02 महिला कल्याण, 02 आंगनबाड़ी, 02 एनआरएलएम तथा उद्योग एवं श्रम विभाग की 2-2 महिलाओं को प्रमाण पत्र एवं प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। 

 

 

 

 

 

 

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments