उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुई हैवानियत के बाद से देश मे भूचाल सा आ गया है इसी बीच उत्तर प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और राहुल गांधी आज पीड़ित परिवार से मिलने हाथरस के लिए रवाना हो चुके हैं। इनके साथ यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू भी मौजूद थे। यह सभी लोग दिल्ली-नोएडा-दिल्ली फ्लाईओवर के रास्ते हाथरस के लिए निकले हैं। इस दौरान डीएनडी पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम उमड़ा था।
बताया जा रहा है कि राहुल और प्रियंका गांधी को ग्रेटर नोएडा में जीरो पॉइंट या जेवर में टोल प्लाजा पर रोकने की कोशिश की जा सकती है। जिसके मद्देनजर दोनों स्थानों पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। वहीं, कांग्रेस नेताओं के हाथरस आने की रिपोर्ट के बाद जिले की सीमाएं सील कर दी गईं।
साथ ही पूरे जिले में सीआरपीसी की धारा 144 लागू कर दी गई है, जिसके तहत पांच से अधिक लोगों को एक जगह इकट्ठा होने की अनुमति नहीं है। उन्होंने बताया कि हमें प्रियंका गांधी की आने की कोई जानकारी नहीं है।एसआईटी आज पीड़ित परिवार के सदस्यों से मुलाकात करेगी, मीडिया को अनुमति नहीं दी जाएगी।बता दे यूपी पुलिस ने मंगलवार देर रात के अंधेरे में परिवार की मौजूदगी के बिना पीड़िता का अंतिम संस्कार किए जाने पर पूरे देश में आक्रोश फैला हुआ है। इस घटना के बाद से राहुल और प्रियंका लगातार यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर जवाबी हमले कर रहे हैं।