दिल्ली (अली अब्बास नकवी): हे मालिक मैडिटेशन के डॉ सत्या ने कराई सबको योगा
अशोक विहार के सनातन भवन में हुआ योग दिवस का आयोजन
दिल्ली के अशोक विहार के सनातन भवन में योग दिवस मनाया गया। इस योगा डे में मैडिटेशन विशेषज्ञ और हे मालिक मैडिटेशन के गुरु डॉ सत्या ने लोगों को सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक योगा कराई। इस प्रोग्राम में तकरीबन 900 से 1000 लोगों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। साथ ही साथ योगा करके अपने मन और तन को शांत किया।
वहीं प्रोग्राम के आयोजक निर्भय नरूला ने बताया कि योग दिवस हर साल हम मनाते हैं, और साथ ही हमारे यहां के लोग बड़ चढ़ के योग में हिस्सा लेते हैं। योगा हर इंसान के लिए बहुत आवश्यक है जिससे लोग अपने जीवन मे तन और मन से खुशियां और ताजगी पा सकें।
वहीं डॉ सत्या ने लोगों को संबोधित करते हुए बताया कि योगा से सीधा हम ईश्वर का धन्यवाद कर सकते हैं और सीधा ईश्वर से जुड़ सकते हैं। योगा से हर बीमारियों का इलाज तक हो जाता है। अगर हम लोग डेली योगा करेंगे तो हमें बीमारियां छू भी नही सकती।
वही आपको बता दें कि इस प्रोग्राम में योगा करने के लिए महिलाएं पुरुषों के साथ साथ बच्चों और नौजवानों ने भी योग किया और साथ ही साथ मैडिटेशन भी किया।