Sunday, September 24, 2023
No menu items!
Homeउत्तर प्रदेशकानपुर: मंदिर में महिलाओं के साथ गंदे कारनामे करता था पुजारी, गंभीर...

कानपुर: मंदिर में महिलाओं के साथ गंदे कारनामे करता था पुजारी, गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज, गिरफ्तार …… V.o.H News

कानपुर। मंदिर में पूजा-पाठ करने जाने वाली महिला भक्तों को क्या पता कि जिस पुजारी के पांव छूकर महिलाएं खुद को सौभाग्शाली मानती थीं दरअसल वो इंसान के भेष में कुछ और था। यहां पुजारी के काले कारनामे उजागर होते ही मंदिर में सनसनी फैल गई।

 

 

मामला यूपी के कानपुर शहर का है। यहां सिविल लाइंस स्थित आनंदेश्वर मंदिर  में आने वाली महिला श्रद्धालु की वीडियो और फोटो बना रहे पुजारी जितेंद्र बाजपेई को महिला के पति ने पकड़ लिया। काफी झड़प के बाद पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज पुजारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पुजारी के मोबाइल से यहां आईं कई महिला श्रद्धालुओं की फोटो मिली हैं। साथ ही कई वीडियो भी मिले हैं। डिलीट हुए वीडियो की बरामदगी के लिए मोबाइल लखनऊ भेजा जाएगा।

 

शुक्रवार को गुंजन विहार निवासी दंपति मंदिर गया था। पति प्रसाद लेने के लिए रुक गए। महिला मंदिर में भगवान के दर्शन कर रही थी। इस दौरान पुजारी जितेंद्र (30) विवाहिता की फोटो खींचने लगा। पति ने उसकी यह हरकत देख उसे दबोच कर ग्वालटोली पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान पुजारी और पुलिस की तीखी झड़प भी हुई।

 

पुलिस को पुजारी के मोबाइल फोन से शिकायतकर्ता महिला की फोटो के अलावा मंदिर आईं कई महिलाओं की भी फोटो मिली हैं। शनिवार को पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर छेड़छाड़, मारपीट, गाली-गलौज और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर लिया।

 

एसपी पश्चिम ने बताया कि आरोपी के मोबाइल को फॉरेन्सिक जांच के लिए लखनऊ भेजा जाएगा।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments