Sunday, September 24, 2023
No menu items!
Homeदेशदेश घाटे की तरफ मगर, मोदी व उनके मंत्री की संपत्ति में...

देश घाटे की तरफ मगर, मोदी व उनके मंत्री की संपत्ति में भारी इजाफा, जेटली सबसे अमीर

यहाँ क्लिक कर हमारा फेसबुक पेज लाइक करें

नई दिल्ली। एक तरफ जहां देश आर्थिक घाटे पर चल रहा है वहीं पीएम मोदी और उनके सरकार में शामिल मंत्रियों की संपत्ति दिन दूनी रात चौगुनी की रफ्तार से बढ़ रही है। यह बात हम नहीं कह रहे हैं बल्कि खुद पीएमओ से यह जानकारी मिली है। पीएमओ पर जारी आंकड़े के मुताबिक, पिछले दो सालों में पीएम मोदी की संपत्ति में 42 फीसदी का इजाफा हुआ है। उनकी संपत्ति 1.41 करोड़ से बढ़कर 2 करोड़ हो गई है। वहीं पीएम मोदी के मंत्रियों की संपत्ति भी काफी तेजी से बढ़ी है। अरुण जेटली सबसे धनी मंत्री हैं। उनकी कुल संपत्ति 67.7 करोड़ रुपये है, जबकि उनकी पत्नी संगीता जेटली के पास 100.97 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

 

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की संपत्ति साल 2015-17 में सबसे ज्यादा बढ़ी है। करीब 67 फीसदी की बढ़ोत्तरी के साथ उनकी संपत्ति 2016-17 में 89 लाख रुपये हो गई है जो 2014-15 में 53 लाख थी। केंद्रीय सांख्यिकी एवं क्रियान्वयन मंत्री सदानंद गौड़ा की संपत्ति में 42.3 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। उनकी संपत्ति 2014-15 में 4.65 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में बढ़कर 6.62 करोड़ रुपये हो गई है।

हालांकि इससे उलट केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर की संपत्ति में बढ़ोत्तरी नहीं हुई है बल्कि उनकी संपत्ति इन दो सालों में 50 फीसदी घट गई है। आंकड़ों के मुताबिक जावड़ेकर की संपत्ति साल 2014-15 में 1.11 करोड़ रुपये थी जो 2016-17 में घटकर 56 लाख रह गई है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की भी संपत्ति में कम इजाफा हुआ है। 2014-15 में उनकी संपत्ति 4.55 करोड़ रुपये थी जो मात्र 17.4 फीसदी बढ़कर 2016-17 में 5.34 करोड़ रुपये हुई है। 

जावड़ेकर के अलावा जिन मंत्रियों की संपत्ति में गिरावट दर्ज हुई है उनमें खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान (30.8%), केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा (14.6%) और केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली (4.3%) शामिल हैं।वी के सिंह की संपत्ति में भी मात्र 12.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 69 लाख से बढ़कर 78 लाख रुपये ही हुई है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह की संपत्ति में मात्र 23.5 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। उनकी संपत्ति 7.97 करोड़ थी जो बढ़कर 9.85 करोड़ रुपये हो गई है। नागरिक उड्डयन मंत्री गजपति राजू की संपत्ति 11.7 फीसदी बढ़ी है। पहले उनकी संपत्ति 6.98 करोड़ थी जो बढ़कर 7.80 करोड़ रुपये हुई है। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की संपत्ति भी कम 7.8 फीसदी ही बढ़ी है। 2014-15 में उनकी कुल संपत्ति 99 लाख थी जो 2016-17 में बढ़कर मात्र 1.07 करोड़ रुपये हो गई।

हालांकि इन मंत्रियों के पत्नियों की संपत्ति को उनकी संपत्ति में जोड़ दिया जाय तो यह आंकड़ा दिलचस्प हो जाता है। जावड़ेकर और उनकी पत्नी प्राची जावड़ेकर की संयुक्त संपत्ति दो सालों में कुल 107 फीसदी बढ़ी है। रामविलास पासवन की सपत्निक संपत्ति में दो सालों में गिरावट नहीं बल्कि 14.9 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दंपत्ति की कुल संपत्ति 1.23 करोड़ रुपये है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments