लोजपा के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री रहे राम विलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना पहुंचा। यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित राज्य के कई राजनीतिक दलों के नेता पहुंचे और उन्हें श्रद्घांजलि दी।वही पिता के ग़म में बेटे की आंखे नम हो गयी। श्रद्वांजलि देने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी भावुक हो गए।
रामविलास पासवान का पार्थिव शरीर पटना हवाई अड्डा पहुंचने के पहले से ही उनके अंतिम दर्शन के लिए हजारों का हुजूम इकट्ठा था। उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।वही पासवान के पुत्र चिराग पासवान ने भी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी आंखें नम हो गईं। श्रद्घांजलि देने के बाद वे परिजनों के पास पहुंचे और अपनी मां का हाथ थाम लिया।विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव, उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, रविशंकर प्रसाद, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी सहित कई लोगों ने श्रद्घांजलि अर्पित की।राम विलास पासवान के अंतिम दर्शन करने के लिए बिहार के कई क्षेत्रों के लोग यहां पहुंचे थे। विधानसभा परिसर के बाद पासवान का पार्थिव शरीर लोजपा कार्यालय ले जाया गया। शनिवार को पटना के गंगा तट पर दीघा घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।