नई दिल्ली: V.o.H News – आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजस सिंह का एक वीडियो ट्वीटर पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वे एक जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। संजय सिंह आरएसएस पर निशाना साधते हुए कह रहे हैं कि जिन्होंने 52 सालों तक अपने मुख्यालय पर तिरंग नहीं फहराया वे हमसे राष्ट्रभक्ती का प्रमाण पत्र मांगते हैं।
संजय ने भाजा पर भी निशाना साधा और कहा कि जिन्होंने मसूद अजहर को कंधार छोड़कर आने का काम किया वे हमसे राष्ट्रभक्ती का प्रमाण मांगते हैं, जिन्होंने पठान कोट हमले की जांच पाकिस्तान की ऐजेंसी आईएसआई से कराई वे हमसे देशभक्ती का प्रमाण मांगते हैं। उन्होंने कहा जो अफजल गुरू को शहीद मानने वाली पीडीपी के साथ सरकार चलाते हैं वे हमसे देशभक्ती का प्रमाण पत्र मांगते हैं।
संजय सिंह यहीं नहीं रूके उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का नाम लिये बगैर ही उन पर हमला बोला और कहा कि जिनका राष्ट्रीय अध्यक्ष रक्षा सौदे मामले में दलाली खाते हुए कैमरे में कैद हुआ है वे हमसे देशभक्ती का सबूत मांगते हैं।
संजय ने कहा कि यह हिन्दुओं का भी देश है, यह मुसलमानों का भी देश है, यह सिखों का भी देश है, यह ईसाईयों का भी देश है, अगड़ो का भी है, पिछड़ों का भी है। दलितों का भी है, स्वर्णों का भी है। संजय सिंह कह रहे हैं कि यह 130 करोड़ हिन्दुस्तानियों का देश है। यह किसी फर्जी राष्ट्रवादी का देश नहीं है।
संजय सिंह ने कहा कि यह देश आजाद हुआ अशफाक उल्लाह खान की कुर्बानी से, यह देश आजाद हुआ भगत सिंह की कुर्बानी से, यह देश आजाद हुआ राजगुरू की कुर्बानी से, यह देश आजाद हुआ 16 साल के खुदीराम बोस की कुर्बानी से। यह देश किसी फर्जी राष्ट्रवादी की कुर्बानी से आजाद नही हुआ। उन्होंने कहा कि इस देश का हिन्दू और मुसलमान राष्ट्रवादी है उसे बांटने का काम मत करो।