Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Homeदेशकोरोना से सबसे जादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली शामिल

कोरोना से सबसे जादा प्रभावित राज्यों में महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली शामिल

नई दिल्ली(प्रिया सेठ): कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित राज्यों में या कहे कि टॉप थ्री में महाराष्ट्र, गुजरात और दिल्ली है।

आज भी तीनों राज्यों में COVID 19 के कई नए मामलों की पुष्टि की गई।जिसमें आपको बता दे, महाराष्ट्र में 778, गुजरात में 217 और दिल्ली में 128 नए मामलों की पुष्टि की गई। महाराष्ट्र स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, अब कोरोना पीड़ित मरीजों की संख्या राज्य में 6हज़ार के पार पहुँच चुकी है। इनमें से 283 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

सिर्फ मुंबई की बात करें तो यहां 4,232 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। बी.एम.सी ने एक विज्ञप्ति में कहा है कि कोरोना वायरस संक्रमण से देश की आर्थिक राजधानी में आठ लोगों की मौत होने के साथ अब तक कुल 168 लोगों की जान जा चुकी है। नगर निकाय ने कहा कि स्वस्थ होने के बाद 48 और रोगियों को घर भेजे जाने के साथ-साथ, अब तक कुल 473 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी  भी मिल चुकी है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से गुरुवार शाम को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में 21,700 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इस वायरस के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 686 हो गई है। फिलहाल, देश में 16,689 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है. वहीं 4,324 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गयी। इसके साथ ही स्वस्थ होने वाले संक्रमित मरीजों का प्रतिशत बढ़कर 19.93 हो गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments