Thursday, November 30, 2023
No menu items!
Homeबड़ी खबरगुजरात के भावनगर जिले में आज केंद्रीय मंत्री पर चला जूता V.o.H...

गुजरात के भावनगर जिले में आज केंद्रीय मंत्री पर चला जूता V.o.H News

नई दिल्ली। केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ पूरे देश में गुस्से का माहौल है। देश के विभिन्न प्रांतों में मोदी सरकार के खिलाफ कड़ा विरोध प्रदर्शन चल रहा  है। बीजेपी को केंद्र की सत्ता हासिल किए तीन साल हो चुके है लेकिन वो अपने वादों को पूरा करने में विफल रही है।  

 

 

बीजेपी शासित गुजरात में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने है। बीजेपी गुजरात चुनाव की तैयरी में लग चुकी है लेकिन राह आसान नहीं है। ऊना कांड और पटेल आंदोलन की वजह से बीजेपी अपने ही गढ़ में त्रस्त चल रही है। 

 

ताजा मामला गुजरात के भावनगर जिले की है जहां सार्वजनिक समारोह में केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडविया पर एक पाटीदार आंदोलनकारी ने जूता चला दिया। पुलिस ने कहा कि पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के भावनगर संयोजक भावेश पटेल ने मंडविया पर जूता चलाया है।

 

हालांकि जूता मंत्री को नहीं लगा। मंडविया भी इसी जिले से आते हैं। वल्लभीपुर नगर निकाय के एक समारोह में मंडविया जब हिस्सा ले रहे थे, उसी समय उन पर जूता उछाला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने पटेल को तत्काल हिरासत में ले लिया।

 

माना जा रहा है कि पाटीदारों को आरक्षण की मांग के मद्देनजर और भाजपा सरकार के विरोधस्वरूप जूता उछाला गया। हार्दिक पटेल ने पाटीदारों के लिए आरक्षण हेतु आंदोलन की शुरुआत की थी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments