अमरोहा ब्यूरो: दिनांक 6/3/2021 को जेएस पीजी कॉलेज अमरोहा राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवी छात्र छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी संयुक्ता चौहान एवं पीयूष शर्मा के निर्देशन में छठा दिन नारी सशक्तिकरण दिवस के रूप में मनाया।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में नौगांवा की तहसीलदार मोनालिसा जौहरी ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की प्रगति और उनमें आत्मविश्वास जागृत करना ही सशक्तिकरण है। महिलाएं पारिवारिक बंधनों से मुक्त होकर अपने व देश के विषय में सोचें यही सशक्तिकरण है। महिलाओं को आज आध्यात्मिक राजनैतिक सामाजिक सभी स्थानों पर मजबूत किया जा रहा है।
बालिकाये उच्च शिक्षा प्राप्त कर देश के उत्थान मे आगे आयें । राष्ट्रीय सेवा योजना के” मै नहीं, आप ” सिध्दांत वाक्य के महत्व को समझाया ।डॉ संयुक्ता देवी ने कहा की बालिकाअपनी शक्ति को पहचाने और आत्म विश्वास पैदा करे,आगे बढे । डा राजनलाल ने कहा सिनेमा समाज को ही परावर्तित करता है अतः सिनेमा में दिखाए जाने वाले गीत को इंगित करते हुए उन्होंने बोला कि नारी कोई सामान नहीं अपितु वह अगणित योग्यतायों से युक्त सर्वथा सम्मानीय है।
डॉ. मनन कौशल ने कहा पितृसत्तात्मक नारी को लड़कों से कम समझने की इस सोच में परिवर्तन की आवश्यकता है. हम लड़कों के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हैं तो लड़कियों का क्यों नहीं।डॉ गौरव ने कहा -लड़की जन्म लेती है तो अधिकतर मायूसी छा जाती है उन्हें यह भेदभाव समाज से नहीं मिलना चाहिए। इसलिए बालिकाओं को उच्च शिक्षा प्रदान कर उन्हें स्वावलंबी बनाएं।
डा राजकुमार शुक्ला ने कहा हर क्षेत्र बालिकायो को प्रोत्साहन मिल रहा है। प्रेरणा से प्रेरित होकर उन्नति करे।इस अवसर पर डॉ. गौरव, डॉ. राजकुमार शुक्ला , डॉ.सलमान, डॉ. गौतम, डॉ. मनीष टंडन आदि ने अपने विचार प्रस्तुत किये। संचालन डॉ संयुक्ता चौहान ने किया एवं डॉ पीयूष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।